Home आस्था मीरजापुर में भक्तजनों ने किया भगवान भोलेनाथ का सुंदर सिंगार

मीरजापुर में भक्तजनों ने किया भगवान भोलेनाथ का सुंदर सिंगार

MIRZAPUR NEWS: शनिवार की देर शाम में पेहटी के चौराहे पर स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भगवान का बहुत ही सुंदर सिंगार किया गया। साथ ही सालासर बालाजी की भव्य आकृति बनाई गई। नागेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भोलेनाथ का सिंगार का कार्यक्रम बहुत वर्षों से चला आ रहा है। सावन के महीने में प्रत्येक दिन शाम को भजन मंडली के साथ कार्यक्रम होता है। पूरे महीने कजरी होती है और रक्षा बंधन के एक दिन पहले से एक दिन बाद तक मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया जाता रहा है। दर्शन के लिए आए भक्तों को हलुआ, घुघुरी, प्रसाद दिया जाता है।इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वार्ड के सभासद, पूर्व पार्षद टीटू यादव, उपाध्यक्ष शिव शंकर अग्रहरि कोषाध्यक्ष राजू- संरक्षक नरेन्द्र गुप्ता, सुनील , विजय काका, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक दुबे, सन्दीप अग्रहरि और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।