मीरजापुर पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा है
MIRZAPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा रक्षाबंधन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पचोखरा बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस की सघन चेकिंग को देखकर कुछ दूरी पर सीकरी इमरती की तरफ से आ रहे सफेद स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति रेलवे अंडरपास के नीचे बरसाती पानी में स्कॉर्पियो खड़ी कर भाग गए। पुलिस ने जब गाड़ी संख्या UP61AR4912 स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 4 गोवंश को बरामद किया गया। बरामद हुए गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें बृहद् गोशाला सिंधोरा में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उप-निरीक्षक दयाराम यादव उप-निरीक्षक राजनाथ यादव मुख्य आरक्षी रणविजय कुशवाहा आरक्षी विकास यादव शामिल रहें।







