Home उत्तर प्रदेश मीरजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत और एमएलसी चुनाव की जिला कार्यशाला संपन्न

मीरजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत और एमएलसी चुनाव की जिला कार्यशाला संपन्न

MIRZAPUR NEWS: मड़िहान विधानसभा के सक्तेशगढ़ मंडल के द कशिश पैलेस जौगढ़ सक्तेशगढ़ के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत, स्नातक एम0एल0सी0, शिक्षक एम0एल0सी0 चुनाव 2026 की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता/मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने संगठन के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह आये हुए सभी मंचासीन एवं सामने बैठे  मंडल में आयोजित जिला कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संग्राम के लिए तैयार किया। कार्यशाला में त्रिस्तरीय पंचायत, स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यकर्ताओं को जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी 44 जिला पंचायत सीट, 12 ब्लॉक, 809 ग्राम पंचायत, 1092 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 10471 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया गया।स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए फॉर्म 18 भरा जाएगा, जबकि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए फॉर्म 19 भरा जाएगा। आवेदन पत्र 1 अक्टूबर से शुरू होगा।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संयोजक जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह और सह संयोजक जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह थे। स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक और सह संयोजक क्रमशः जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल और जिला मंत्री शरदिन्दुमणि त्रिपाठी (हेमन्त), पंकज सिंह चंदेल, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह पटेल थे। कार्यक्रम में दिनेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, रवि शंकर पाण्डेय, कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ0 सी0 एल0 बिन्द, लाल बहादुर सरोज, संजय यादव एवं मंडल के सभी मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मंडल कार्यक्रम के संयोजक तथा सह संयोजकगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।