Home इटावा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरुक किया...

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरुक किया गया

ETAWA NEWS: डरे नहीं सहे नहीं अगर कोई भी लड़का महिलाओं व बालिकाओं को परेशान करे तो तत्काल 1090 महिला हेल्पलाइन नम्बर लगाये और शिकायत दर्ज करवाये नाम पता गोपनीय रहेगा तत्काल की जायेगी कार्यवाही उक्त बाते बकेवर के बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज बकेवर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को जागरुक किया गया। थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के तहत बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर व जनता इण्टर कालेज की छात्राओं ने संयुक्त रुप से रैली निकालकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक किया गया। बकेवर की लखना रोड स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर बकेवर में सोमवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार मालिक की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज5.0 के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरुक करते हुऐ उन्हे महिला संबंधित अपराध के बारे जानकारी दी गयी। छात्राओं को जागरुक करते हुऐ थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई अराजक तत्व किसी भी महिला व छात्रा को परेशान करे तो उसकी जानकारी बताये गये नम्बरों पर दे तत्काल उसके विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हे जेल भेजा जायेगा। साथ ही बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज व बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज के बच्चों ने संयुक्त रुप से रैली निकाली रैली का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। रैली में थाना प्रभारी विपिन कुमार मालिक, तथा महिला आरक्षी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाकर समाज को संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बेनीराम पाल, सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा।।