ETAWA NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद इटावा में महिलाओं और आमजन को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बाबा जगेश्वर नाथ मंदिर, पक्का तालाब पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला थाना, मिशन शक्ति मोबाइल यूनिट और महिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर आकांक्षा सिंह, सब इंस्पेक्टर बृजेन्द्र बहादुर सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रीति मौर्य, शीलम, शालिनी सिंह, नीलम और पिंकी ने किया। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, स्कूल के छात्र-छात्राओं और मजदूर वर्ग को संबोधित करते हुए सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर अपराध नियंत्रण सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने मोबाइल में सेव करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई। योग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संदेशों को भी बल मिला। कार्यक्रम के अंत में कन्या पूजन, जलपान और भंडारे का आयोजन कर सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। मिशन शक्ति टीम ने संदेश दिया – “सपनों को हकीकत में बदलने का समय अब है। सतर्क बनें, सशक्त बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।”
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर – हर नागरिक के लिए आवश्यक पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस: 102, 108
वीमेन पावर लाइन: 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
महिला हेल्पलाइन: 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
LPG गैस रिसाव हेल्पलाइन: 1906
उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन: 1915







