Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति फेज–5.0 एवं राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत महिलाओं को...

मिशन शक्ति फेज–5.0 एवं राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर के नेतृत्व में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा अहमद कॉलोनी, चिलकाना रोड, सहारनपुर में एक महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान उप निरीक्षक अर्शिया कुरैशी, उप निरीक्षक मोनिका यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा, महिला कांस्टेबल पारुल एवं कांस्टेबल राहुल द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज–5.0 तथा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के तहत जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग की झूठी अफवाहों, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक, तथा सोशल मीडिया अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।साथ ही उन्हें महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा, एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-
विधवा पेंशन योजना
मुख्यमंत्री सुमंगला योजना
बाल कल्याण कार्यक्रम
आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 1090 – वूमेन पावर लाइन
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 108 – एंबुलेंस सेवा
📞 102 – चिकित्सा सहायता सेवा
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण उपायों के प्रति जागरूक किया गया एवं सूचनात्मक पंपलेट वितरित किए गए।