Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति फेज 5: बालिकाओं ने बाइक सवारों को गुलाब का फूल...

मिशन शक्ति फेज 5: बालिकाओं ने बाइक सवारों को गुलाब का फूल देकर  हेलमेट पहनने का दिया संदेश

सीओ सिटी/ आईपीएस प्रशांत राज के नेतृत्व में स्कूल की छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

PRATAPGARH NEWS: जिले में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत सीओ सिटी/ आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा के नेतृत्व में एक अनोखी पहल की गई। बालिकाओं ने बाइक सवारों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने और ट्रिपलिंग न करने का संदेश दिया। बालिकाओं ने कहा कि हेलमेट पहनकर चलने से न केवल आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप अपने परिवार को भी सुरक्षित रख पाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भंगवा चुंगी चौराहे पर नगर कोतवाल नीरज कुमार यादव, चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बालिकाओं ने इस अभियान को सफल बनाया। सीओ सिटी/ आईपीएस प्रशांत राज ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले ट्रिपलिंग सवारी करने वाले,  बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के महत्व को बालिकाओं ने गुलाब का फूल देकर समझाया और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान से लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।