PRATAPGARH NEWS: नोडल संकुल विश्वदीप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के न्याय पंचायत रेंड़ी के संविलित विद्यालय रेंड़ी में मिशन शक्ति के पाँचवे चरण के अंतर्गत कक्षा 08 की छात्रा सेजल यादव को एक दिवस हेतु विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इस अवसर पर अजय कुमार पटेल, राम मिलन, विजय कुमार विश्वकर्मा, विश्वदीप सिंह, आकांक्षा सिंह, अमिता सिंह, गुलाब पति आदि लोग उपस्थित रहे।







