खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां में हुआ कार्यक्रम
KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सपहां परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाना है। बल्कि उन्हें हर प्रकार के शोषण और अत्याचार से सुरक्षा का भरोसा दिलाना भी है। पुलिस सदैव आपके साथ है। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तुरंत 112 या महिला हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।।संस्थान के मंत्री पंकज कुमार पांडेय ने थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह समेत मौजूद पुलिस कर्मियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहा है। यहाँ चल रहे विभिन्न उपक्रमों में सैकड़ों महिलाएँ रोजगार प्राप्त कर रही हैं और स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी गई। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस दौरान सुनंदा आर्य, सरिता देवी, प्रमिला, राजकुमारी, गिरीजा, मनभावती, अमृता, मनीषा पूनम, नेहा, नरेंद्र पांडेय, विजय पांडेय, संदीप, विशाल, हीरालाल, अमर यादव मौजूद रहे।







