Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

शासन के हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

FATEHPUR NEWS: जिले के गोपालपुर ग्रामसभा में रविवार को नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम 5.0 का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना तथा समाज के उत्थान में उनके निर्भीक योगदान के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076, 181, 112, 1090 और 102 के उपयोग के बारे में बताया गया। इन नंबरों का आवश्यकता पड़ने पर कैसे इस्तेमाल किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सचेत रहें।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण शुक्ल, ग्राम प्रधान मिश्रीलाल पाल और किशुनपुर चौकी प्रभारी सावन पटेल सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन ने भी किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई। मिशन शक्ति का लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण स्थापित करना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कार्यशालाओं के माध्यम से उनके ज्ञान व कौशल को सशक्त बनाना है। किशुनपुर चौकी प्रभारी सावन पटेल ने बताया कि उनकी टीम स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक ग्रामसभा में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को हर किशोरी और महिला तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।