Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का हुआ भव्य आयोजन

मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का हुआ भव्य आयोजन

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS:  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हेतु “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के साथ समन्वय स्थापित कर गांवों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों और उनके परिवारों को साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इस पहल से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।