ETAWA NEWS: जनपद के विकास खंड अजीतमल अंतर्गत ग्राम व न्याय पंचायत हैदरपुर में मिशन शक्ति -5 .0 जनजागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें महिला कल्याण विभाग,राष्ट्रीय ग्रमीण आजीविका मिशन ,समाज कल्याण ,बिजली विभाग ,पशु चिकित्सा विभाग ,आयुर्वेदिक व होम्योपैथी ,आयुष्मान कार्ड ,कृषि विभाग आदि के तहत स्टॉल लगाए गए। साथ ही बाल विकास महिला कल्याण पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिला मनीशा की गोद भराई की गई । साथ ही नोनिहल बच्चे का अन्यप्राशन के तहत खीर खिलाई गयी । कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी अतुल यादव ने भी ग्रामीणों को बारीकी से जानकारी देते हुए बताया कि आयुशन कार्ड 70 वर्ष वालो को सरकार द्वारा सुविधा दी जाती है ।इसके पूर्व आये हुए अतिथि ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, तथा स्वागत,सम्मान के बाद अनुपम ,प्रनशी , आकांक्षा, सोरभी व अर्चना पालीटेक्निक की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्राचार्या मनीषा अस्थाना व ग्राम प्रधान रजना कुशवाहा व खण्ड विकास अधिकारी ने मा शारदे की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया। इसके अलावा पालीटेक्निक छात्राओं ने नाटक व गीत प्रस्तुत करके सब का मन मुग्द कर दिया। संचालन जय सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सुदीप तिवारी ,मोहित ,मुंन्ना खा , विजय पाल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।







