महिलाओं को किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शक्ति दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं के सहयोग से गांवों और स्कूलों में सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं, किशोरियों एवं उनके परिवारों को साइबर अपराध, दहेज मृत्यु, अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही नारी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। इस पहल से जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है।







