JAUNPUR NEWS: कृषि विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत शुक्रवार को शाहगंज स्थित बीआरसी सभागार में स्कूल शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्देश्य था शिक्षकों को श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व, पोषण व स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना ताकि वे विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक कर सकें। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सावा, मक्का जैसे अनाज स्वास्थ्यवर्धक हैं और किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक हैं। इन्हें अब ष्श्री अन्नष् के नाम से प्रचारित किया जा रहा है तथा मिड-डे मील में शामिल करने की योजना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल ने कहा कि विद्यालय भोजन में श्री अन्न को शामिल करने से बच्चों का पोषण स्तर बेहतर होगा और अभियान को गति मिलेगी।







