हुंडी ब्याज का धंधा बंद करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन पत्र
MIRZAPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मिर्जापुर जनपद और छानवे क्षेत्र में सत्ता के संरक्षण में चल रहे ब्याज के धंधे को बंद कराने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ब्याज की धंधे को पूरी तरीके से बंद कराने ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को सौप कर ब्याज खोरों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई की मांग किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर जनपद एवं छानवे ब्लॉक में सत्ता के संरक्षण में वर्तमान समय में नियम विरुद्ध तरीके से ब्याज का धंधा चल रहा है जिसको वर्तमान सत्ता का संरक्षण प्राप्त है ब्याज पर धंधा करने वाले माफिया भारी से भारी मात्रा में ब्याज पर पैसा देकर निर्दोष जनता और व्यापारियों ईट भट्ठा मालिकों का आर्थिक व मानसिक शोषण करने में लगे हुए हैं ब्याज के कारण कई परिवार कई व्यापारी अपने आप आत्महत्या करने को विवश है ऐसे ब्याज माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन सत्ता के संरक्षण में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ऐसे ब्याज माफिया अपने को मिर्जापुर के एक माननीय का रिश्तेदार बताता हैं जिसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता धीरज कुमार दुबे बरी दुबे को छानवे क्षेत्र के ब्याज माफिया आशीष कुमार मिश्रा द्वारा जान से मारने की धमकी और अगवा करने का प्रयास पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी थाना अध्यक्ष जिगना द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शीघ्र ब्याज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन को बाध्य होगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश सेठ जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार मौर्य एडवोकेट, राम मौर्य एडवोकेट, सरफराज अहमद, इम्तियाज अहमद, आनंद कुमार सिंह, राकेश वर्मा एडवोकेट, छोटेलाल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







