पवन कुमार गंगवार होंगे,मिर्ज़ापुर ने नए जिलाधिकारी
MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बहराइच समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इस फेरबदल में मीरजापुर की लोकप्रिय जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का भी तबादला हुआ है, जो गरीब और वंचित लोगों के लिए अपने सराहनीय कार्यों के लिए जानी जाती हैं।
मीरजापुर के नए जिलाधिकारी
मीरजापुर के नए जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार होंगे, जो विशेष सचिव, राज्य संपति विभाग उत्तर प्रदेश शासन रह चुके हैं। पवन कुमार गंगवार के पास प्रशासनिक अनुभव की एक लंबी सूची है।
प्रियंका निरंजन की उपलब्धियां
प्रियंका निरंजन, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी, ने मीरजापुर में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वह अपनी जल संरक्षण परियोजनाओं और गरीबों के लिए काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनके तबादले से मीरजापुर के लोगों को झटका लगा है, क्योंकि वह जिले में बहुत लोकप्रिय थीं। प्रियंका निरंजन को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है।







