Home एजुकेशन माॅडर्न कॉलेज में धूमधाम से आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा...

माॅडर्न कॉलेज में धूमधाम से आयोजित हुई फ्रेशर पार्टी, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

JHANSI NEWS: माॅडर्न कॉलेज कोछाभांवर में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के फाउण्डर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउण्डर चेयरपर्सन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर अपूर्व शुक्ला एवं सेक्रेटरी रत्ना शुक्ला ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में माॅडर्न कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असद अहमद, माॅडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र त्रिपाठी, माॅडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. हामिद खान, माॅडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता एवं कमला माॅडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्राचार्य रोबिन जोसफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्मृति श्रीवास्तव एवं छात्र हर्षवर्धन सोनी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। रैम्प वॉक प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए और कई चरणों के बाद विजेताओं का चयन किया गया। प्रतियोगिता में अजय कुमार को मिस्टर फ्रेशर एवं राधा यादव को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं कुनाल कुशवाहा मिस्टर फेयरवेल, आयुषी यादव मिस फेयरवेल, आयुष निरंजन मिस्टर ईवीई, सृष्टि सोनी मिस ईवीई तथा हर्षिता वर्मा मिस सपोर्टर बनीं। मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में सौरभ गौतम एवं रामजी पटेल विजेता रहे।
मुख्य अतिथि ने विजेताओं को क्राउन एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद डीजे की धुन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर अतुल पटैरिया, सुभाष यादव, निधि श्रीवास्तव, राजकुमार आर्य, मीरा देवी, तनु दुबे, रामपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा, सुनील रायकवार, केशव गौतम, पंकज सिंह, विकास प्रजापति सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का निर्देशन अतुल पटैरिया ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिसका संचालन अनिल पाण्डेय द्वारा किया गया.