PRATAPGARH NEWS: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े दो दर्जन से अधिक आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के आरक्षी राहुल यादव व नीरज कुमार बीती दस अप्रैल को दिन में गश्त पर निकले थे। इस बीच जैनपुर में नई कालोनी के तहत भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़न्त की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे आरक्षियों ने आरोपियों को चिन्हित कर नामजद तथा अज्ञात तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के उदल भारती पुत्र गजाधर, गगन भारती, रिजवान भारती, अरूण भारती पुत्रगण उदल, बिटटन भारती पत्नी उदल, दूजा भारती पत्नी अरूण भारती, पूनम भारती पत्नी गगन व चार से पांच अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के अशोक भारती पुत्र गजाधर, पिटल्ली भारती पत्नी अशोक, सघन भारती पुत्र अशोक, अनीषा भारती पत्नी सघन, गोलू भारती पुत्र अशोक, मनोज भारती पुत्र अशोक व मोनू भारती पुत्र अशोक एवं चार-पांच अज्ञात के खिलाफ गालीगलौज व लाठी डंडे व लात घूंसे से मारपीट तथा जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।







