Home उत्तर प्रदेश मारपीट-छेड़खानी के 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट-छेड़खानी के 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी व गाली-गलौज के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वादी जौन सैमसन सिंह की शिकायत पर मुकदमा 177/2025 (धारा 115(2), 352, 351(2), 3(5), 76 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट) दर्ज। एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर तरकापुर से मुखबिर सूचना पर छापेमारी कर पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपी
शनी सोनकर (पुत्र स्व. अशोक, तरकापुर) मुकेश सोनकर (पुत्र स्व. अशोक, तरकापुर)मनीष सोनकर (पुत्र स्व. अशोक, तरकापुर)मोहित सोनकर (पुत्र विग्गन, तरकापुर)जग्गा उर्फ दिनेश सोनकर (पुत्र स्व. मौजीलाल, तरकापुर) सभी को जेल भेजा। थाना प्रभारी नीरज पाठक ने बताया, पूछताछ जारी। एसएसपी ने ऐसी घटनाओं पर सख्ती के निर्देश दिए।