BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) 8 जनवरी 1999 को वादी अली हसन पुत्र दीन मोहम्मद नि0 हरखड़ी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गई कि विपक्षीगण 1. मो0 अनीस 2. साकिर अली उर्फ चिनके 3. वाहिद हसन उर्फ सागर नि0 कल्यानपुर बरगदवा थाना पचपेड़वा बलरामपुर द्वारा वादी के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना को0नगर पर मु0अ0सं0- 04/1999 धारा-323,325,504,506 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ। जिसके अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री जगदम्बा प्रसाद द्वारा की गयी व आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। मा0 न्यायालय में दौराने विचारण अभियोग की पैरवी अभियोजन अधिकारी श्री विनय कुमार वर्मा, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी श्री ओम प्रकाश चौहान एवं थाना पचपेड़वा द्वारा प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त गण 1. मो0 अनीस 2. साकिर अली उर्फ चिनके 3. वाहिद हसन उर्फ सागर उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलरामपुर द्वारा उपरोक्त धाराओं के अपराध में प्रत्येक को 5000-5000/रु० अर्थदण्ड व न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई गयी।







