PRAYAGRAJ NEWS: थाना करैली क्षेत्र तुलसी नगर सादियापुर का रहने वाला अतीक का कारीबी रिजवान खां उर्फ़ कालिया दस दिनों से करैली पुलिस को चकमा दे रहा है। तमाम मुक़दमे की बेड़ियों जकड़ा से हुआ जमीन की हेरा फेरी करने से बाज नहीं आ रहा है ना पुलिस का खौफ़ ना कानून का डर बेखौफ़ हो कर लोगो के साथ धोकाधड़ी कर रहा है। दरअसल सऊदी से लौटे पीड़ित गुलाम मुफ़्तफा जो करैली स्तिथ हड्डी गुदाम के पास रहते है। गुलाम सन 2002 मे रिजवान कालिया से एक जमीन दो सौ वर्गज का बायनामा किया था जमीन करैली स्तिथ करैला बाग़ दिखाई गई थी। जब गुलाम सऊदी अरब से वापस लौटा तो अपनी जमीन मे निर्माण कराने गया वहा पता चला की यह जमीन किसी और के नाम पर है। उसने लगातार कालिया से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन कालिया नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है की उसे जमीन का पैसा वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकिया मिल रही है। परिवार सहित हत्या करा देने की बात कर रहा है यहां तक कालिया ने उस जमीन को भूल जाने की धमकी दे रहा है। माफिया के करीबी कालिया के गुर्गे लगातार रेकी कर रहे है। जबसे पीड़ित ने सम्बंधित थाने करैली मे कालिया के खिलाफ़ शिकायत पत्र दिया है। करैली पुलिस सक्रिय हो गई त्वरित एक्शन लिया रिजवान कालिया बौखला गया है कई बार करैली पुलिस रिजवान से सम्पर्क करने का प्रयास किया वह संवाद तो पुलिस से कर रहा है लेकिन थाने आने से भागता फिर रहा है। अपने वकीलों के माध्यम से मामले को शांत करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हालांकि चौकी प्रभारी बृजेश सरोज एस.आई प्रिंस चौधरी ने मय टीम साथ कालिया के घर दिनांक 21-09-25 दबिश भी दी थी लेकिन भनक लगते ही रफूचक्कर हो गया था। एस आई प्रिंस चौधरी ने पीड़ित को आश्वासन दिया आपको न्याय जरूर मिलेगा। वही शनिवार को करैली थाना अध्यक्ष आशीष सिंह से इस प्रकरण के बारे संवादाता ने बात चीत कर जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन ख़बर लिखें जाने तक सी.यू. जी नम्बर थाना अध्यक्ष का नहीं उठा।







