Home उत्तर प्रदेश मान्धाता पुलिस ने दो गांजा तस्कर को 26 किलो गांजे के साथ...

मान्धाता पुलिस ने दो गांजा तस्कर को 26 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

PRATAPGARH NEWS: जिले के मान्धाता बाजार में मिठाई और सब्जी की दुकान पर बिकता था गांजा। पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके भेजा जेल। 26 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा और जाइलो कार बरामद। मांधाता एसओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की बड़ी कार्रवाई।
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल नेतृत्व में मांधाता पुलिस ने गांजा तस्कर को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार। क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कोतवाली मांधाता के कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ बृजेश सिंह उर्फ साधू सिंह निवासी बासूपुर के पास से 25 किलो 300 ग्राम और अक्षय पटेल निवासी अमैयामऊ थाना मांधाता के पास से 1 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद कर भेजा जेल। जल्द ही मांधाता पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी कर सकती है  गिरफ्तार. कोतवाली मांधाता एसओ अरविंद कुमार सिंह, एसआई प्रभात वर्मा, एसआई हेमंत वर्मा ने पुलिस टीम के साथ गांजा के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार। सीओ विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने की मांधाता पुलिस की प्रशंसा, युवा पीढ़ी गांजा की लत से हो रही थी बर्बाद। एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में लगातार हो रही है अपराध में शामिल लोगो पर कार्रवाई।एडिशनल एसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के साथ की सईं कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के गांजा तस्कर का खुलासा।