BHADHOHI NEWS: गुरुवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बाजार भदोही में राष्ट्रीय मानसिक रोग कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक रोग मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दीपक मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पति नई बाजार भदोही लालता प्रसाद सोनकर एवं मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद भदोही के राकेश गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ० अभिनव पांडे सामाजिक कार्यकर्ता मानसिक रोग डॉ० शांति द्वारा शिविर में मरीज को परामर्श दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जनपद भदोही डॉ० आर वी पाठक एवं संचालन करता डॉ० प्रदीप कुमार (डिस्ट्रिक अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर) जनपद भदोही का विशेष योगदान रहा। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ०अंजु मिश्रा, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एनम एवं आशाओं द्वारा प्रतिभा किया गया।







