Home उत्तर प्रदेश मानव तस्कर के आरोपी जुनेद को पुलिस ने किया फरार घोषित

मानव तस्कर के आरोपी जुनेद को पुलिस ने किया फरार घोषित

खखरेरू स्थित घर में चिपकाया धारा 82 की नोटिस

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्र के खखरेरू निवासी जुनैद मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में आरोपी है। उसे न्यायालय ने फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने जुनैद के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई लखनऊ कमिश्नरेट की मानव तस्करी इकाई द्वारा दर्ज मुकदमे से संबंधित है। जुनैद पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और 370 के तहत आरोप हैं। लखनऊ पुलिस ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि जुनैद निर्धारित समयावधि में अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने फरार आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस का कहना है यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस के द्वारा किया गया है।