Home उत्तर प्रदेश मानवता परिवार ने 200 की वार्षिक सदस्यता पर सब-इंस्पेक्टर को दी एक...

मानवता परिवार ने 200 की वार्षिक सदस्यता पर सब-इंस्पेक्टर को दी एक लाख की आर्थिक मदद

सड़क हादसे में घायल एसआई जाबिर अली को मिला सहयोग

अब तक 11 मामलों में संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ
FATEHPUR NEWS: मानवता परिवार द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए पुलिस विभाग कानपुर में तैनात सब-इंस्पेक्टर जाबिर अली को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज हेतु ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता संस्था की विशेष योजना के तहत मात्र ₹200 की सदस्यता शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 मार्च को आईआईटी कानपुर के पास ड्यूटी के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में जाबिर अली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल रीजेंसी हॉस्पिटल, कानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद डिस्चार्ज होने पर संस्था द्वारा निर्धारित अधिकतम सहायता राशि प्रदान की गई। संस्था ने बताया कि यह अब तक की 11वीं एक्सीडेंटल सहायता है। मानवता परिवार द्वारा अब तक एक्सीडेंटल इलाज में ₹3,95,869 की सहायता दी जा चुकी है, जबकि तीन मृतक नॉमिनी परिवारों को ₹9 लाख से अधिक की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। कानपुर मंडल प्रभारी प्रकाश पुंज ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹200 के वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण कराने वाले सदस्य ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल सहायता के पात्र होते हैं। इसके अलावा ₹200 के एकमुश्त शुल्क पर आजीवन सदस्य बनने वाले लोगों को भी एक वर्ष तक इस योजना का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थायी 100 प्रतिशत विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर दुर्घटना की स्थिति में 80 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता आपसी सहयोग से प्रदान की जाती है, जो केवल वैध सदस्यों के लिए ही उपलब्ध है। जिला प्रभारी अवनीश कुशवाहा एवं विनीत जी ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, सुशील कुमार, जय वर्मा, नेहा वर्मा, शोएब अख्तर, सिराज अहमद, नजरुल हसन, दिनेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।