Home उत्तर प्रदेश मानदेय न मिलने पर केयर टेकरों ने दिया ज्ञापन

मानदेय न मिलने पर केयर टेकरों ने दिया ज्ञापन

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) सामुदायिक शौचालय केयर टेकर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सामुदायिक शौचालय पर काम कर रहीं केयर टेकरों की दिनाँक 11- 02-2026 को उतरौला ब्लॉक पर तथा दिनाँक 02-02-2026 को गैंडास बुजुर्ग ब्लॉक पर बैठक हुई जिसमें मानदेय संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा में कई ग्राम पंचायतों  की केयर टेकरें उपस्थित रहीं। कुछ ग्राम पंचायतों में तो केयर टेकरों को मानदेय मिल रहा है लेकिन बहुत से ऐसे ग्राम पंचायत भी है जहाँ केयर टेकर को मानदेय नहीं मिल रहा है।शौचालय की साफ-सफाई करने हेतु सामान खरीदने के लिए धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।शौचालय की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।कुछ ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है तो वहीं कुछ ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय हैंडओवर नहीं किया गया है। इन सभी समस्याओं और माँगों को लेकर दोनों ब्लॉकों पर बीडीओ को ज्ञापन दिया गया।इसके पूर्व पचपेड़वा, गैंसड़ी और तुलसीपुर ब्लॉक पर भी मुख्यमंत्री को सम्बोधित बीडीओ को ज्ञापन दिया जा चुका है।ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गयी कि यदि माँग पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन के लिए संगठन बाध्य होगा। इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष आरती देवी, गैसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लीलादेवी, पचपेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष अंजनी, सदर बॉक अध्यक्ष सुरेश तिवारी, तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष सरिता सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।