MANDA NEWS: मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र के जेई के कार्य शैली से नाराज बीते शुक्रवार की रात्रि मांडा ख़ास काली मां के चैराहे पर मांडा जेई के प्रति जमकर नारे बाजी की। नाराज उपभोक्ताओं ने जेई राकेश गुप्ता के खिलाफ ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था को ठीक कराने तथा पुराने अनुभवी लाइनमैन मोहन सिंह को वापस मांडा ख़ास में कार्यरत करने के लिए मांडा इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि बीते चार दिनों से बिजली की आवाजाही व लुका छुपी से स्थानीय उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। बिजली के आने जाने का समय हर किसी के समझ से परे है। उपभोक्ताओं ने मांडा इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन देते हुए बताया कि जेई सहित संविदा कर्मियों की तानाशाही से मांडा ख़ास का हर उपभोक्ता हैरान है
’बिजल की आंख मिचैली से उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी’
मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, कोई बता नहीं सकता। लोग परेशान होकर खून के आंसू रो रहे हैं।
मांडा खास फीडर के लोग तीन दिन से बिजली न होने से बुरी तरह परेशान थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये बिजली जा कहां रही है। शुक्रवार को जैसे- तैसे बिजली आई भी तो थोड़ी देर बाद फिर से चली गई।य जिसका खामियाजा बेचारे उपभोक्ता भुगत रहे है।
लोगों ने थाने के बाहर की नारेबाजी
जब परेशान लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी जिम्मेदार अफसर फोन उठाने तक को तैयार नहीं था। जिससे आक्रोशित उपभोक्ता विजय द्विवेदी की अगुआई में रात 10 बजे मांडा थाने पहुंच कर जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं के कहने है कि बिजली की लापरवाही से उमस और बारिश में जीना मुश्किल हो गया है। ऊपर से बिजली कब आएगी, कब जाएगी, इसका भी कोई ठिकाना नहीं। जानवरों और कीड़ों- मकोड़ों का डर अलग बना हुआ है।
’नए एसडीओ ने समस्याओं से निपटने के लिए बनाई रणनीति’
क्षेत्र की समस्याओ को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नए एसडीओ अशोक कुमार अपने दायित्व का निर्वहन कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अलग से रणनीति तैयार कर उपभोक्ताओं को भरपूर संतुष्ट करने का प्रयास करने की कोशिश करेंगे तथा संविदाकर्मी लाइन मैन के तानाशाही पर तंज कसेंगे और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर शशि द्विवेदी, सत्यम यादव, दुर्गा सेठ,आमोद पाण्डेय, शुशान्त पाण्डेय, मणिकांत,गौरव,अमित पाण्डेय, कृष्णा उपाध्याय,रिशु शुक्ला,मुकेश मौर्या आदि रहे।







