MIRZAPUR NEWS: माँ विंध्यवासिनी देवी एवं सिद्धपीठ माँ तारा माई मंदिर में गुरुवार को उत्तराखंड सरकार में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) सुरेश भट्ट ने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भावेश शर्मा, आशुतोष पाठक, विकास द्विवेदी, विकास गुप्ता, गुलशन केशरी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।







