Home उत्तर प्रदेश माँ पीतांबरा मोटर्स का भव्य शुभारम्भ, महिंद्रा के सभी स्पेयर पार्ट्स एक...

माँ पीतांबरा मोटर्स का भव्य शुभारम्भ, महिंद्रा के सभी स्पेयर पार्ट्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध

JHANSI NEWS: नगर के नियर 48 चेम्बर क्षेत्र में “माँ पीतांबरा मोटर्स” का भव्य शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में श्रीमती आशा गुप्ता ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारम्भ किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे, जिन्होंने नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। प्रतिष्ठान के संचालक उमा शंकर सेठ एवं राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि “माँ पीतांबरा मोटर्स” में महिंद्रा कंपनी के सभी प्रकार के स्पेयर ऑटो पार्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अब गुणवत्तापूर्ण और ओरिजिनल पार्ट्स के लिए अन्य स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिलेंगी।
मैनेजर मनीष गेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों को उचित दाम पर बेहतर क्वालिटी के उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही, ग्राहकों को संतोषजनक सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई दिशा मिलेगी और वाहन मालिकों को स्पेयर पार्ट्स के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने संचालकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।