Home उत्तर प्रदेश महिला ने खाया जहर हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

महिला ने खाया जहर हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

AURAIYA NEWS: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया वक्सीराम निवासी एक महिला ने सोमवार की दोपहर पारिवारिक कारणों से हेयर डाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के बाद महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है, इसी तरह से दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम मिहोंली में एक महिला की जहरीला पदार्थ खा लेने से हालत बिगड़ी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर कोतवाली क्षेत्रीय ग्राम गढ़िया वक्सीराम निवास बिमला देवी 30 वर्ष पत्नी प्रदीप कुमार ने सोमवार को अपने घर पर ही पति के द्वारा आए दिन शराब पीकर विवाद करने को लेकर हेयर डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल गये। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर महिला को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आये और भर्ती कराया। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा था। इसी तरह से दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहोंली निवासी आकांक्षा अवस्थी 35 वर्ष पत्नी विवेक अवस्थी ने रविवार को अपने घर पर ही रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। जानकारी होने पर परिजनों ने महिला को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां दोनों महिलाओं की हालत स्थिर है।