(महिलाओं और बालिकाओं को किया गया डिजिटल सुरक्षा, अधिकार एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक)
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में 2 नवंबर को महिला थाना, सहारनपुर की एंटी रोमियो / मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उ0नि0 अर्शिया कुरैशी एवं उ0नि0 रंजीता द्वारा किया गया, जिनके साथ महिला का0 वर्षा, का0 राहुल, होमगार्ड पूनम तथा होमगार्ड ममता भी सम्मिलित रहीं। टीम द्वारा बस स्टैंड दिल्ली रोड, शिव विहार कॉलोनी, दिल्ली रोड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता माह अभियान एवं विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं को डिजिटल एरेस्टिंग जैसी झूठी अफवाहों से सचेत रहने,
महिला सशक्तिकरण एवं आत्मरक्षा के उपायों,
सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं,
तथा बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध आदि से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं और बालिकाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
1930 (साइबर अपराध) | 1090 (महिला पावर लाइन) | 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) |
181 (महिला हेल्पलाइन) | 112 (आपातकालीन सेवा) | 102 / 108 (स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा) | 1970 (राष्ट्रीय हेल्पलाइन)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए और







