कोर्ट मैरिज से अपनी ही जाति में दूसरी बिरादरी के युवक से महीला ने की थी शादी
FATEHPUR NEWS: खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके स्वजन ने पति पर तकिया से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि महिला की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की गई ताकि उसकी चीखें बाहर न सुनाई दे सकें। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूंछताछ की और पति को हिरासत में ले लिया है। घटना की तफ्तीश में पुलिस गहनता से जुट गई है। मृतक की पहचान सालिया बानो (उम्र 24 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी शादी शहंशाह के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका की मां मेराजुन ने बताया कि मेरा दामाद शहंशाह बेटी को अक्सर मारता पीटता था। इसके पहले उसने मेरे पति को भी एक बार मारने का प्रयास किया था लेकिन आस पास के लोगों ने बीच-बचाव करवा दिया था। मां ने रोते-रोते बताया कि वह घर में चर्चा करता था कि अगर किसी को मारना हो तो मुंह दाबकर मारने से पता नही चलता कि कैसे मौत हुई। आगे बताया कि हमें क्या पता था कि वह इस हथकंड़े का हमारी बेटी पर प्रयोग करेगा। मां ने बताया कि बेटी मायके से कुछ दूरी पर अपने पति के साथ रहती थी। रात एक बजे दामाद ने घर में आकर बताया कि सानिया कुछ बोल नही रही है। हम लोग आनन – फानन घर पहुंचे और बेटी को लेकर रात में एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद बेटी के पिता ने भी कोतवाली में सूचना दी है कि दामाद आए दिन घर में मारपीट करता था और मारने की धमकी देता था। मृतका के दो मासूम बेटियां हैं, एक का नाम अर्शी सात वर्ष और दूसरी का नाम सनम दो वर्ष है। मामले में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मौके पर जाकर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। और शव को पोस्टमार्टम हेतु मोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।







