श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
JAUNPUR NEWS: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने तहसील केराकत स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों तथा सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से जांच की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।







