Home उत्तर प्रदेश महारैली को लेकर हुई समीक्षा बैठक, टीईटी अनिवार्यता थोपने के खिलाफ शिक्षकों...

महारैली को लेकर हुई समीक्षा बैठक, टीईटी अनिवार्यता थोपने के खिलाफ शिक्षकों में खासा आक्रोश, 4 अप्रैल को दिल्ली कूच की तैयारी

JHANSI NEWS: टीचर्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 4 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में महारैली की जाएगी। टीईटी अनिवार्यता थोपने से शिक्षकों में खासा आक्रोश है। इसे लेकर देशव्यापी आन्दोलन की रूपरेखा बनी है। इसके तहत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा एवं टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्षके नेतृत्व में दिल्ली में महारैली की जा रही है। इसकी समीक्षा बैठक शिक्षक रैन बसेरा में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव राजेश लिटौरिया ने आन्दोलन की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वह कहते हैं कि अध्यापकों ने मानक अर्हताओं को पूरा करते हुए नियुक्ति पाई है। नए नियम पूर्व में नियुक्त हुए अध्यापकों पर लागू करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महारैली की सफलता संख्याबल पर निर्भर है। इसके लिए देशभर लाखों की संख्या में शिक्षक रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वहीं जिला और ब्लॉक कार्यसमिति से उन्होंने रैली में सम्मिलित होने वाले शिक्षकों की सूची प्राप्त की जिसमें जो भी सूची ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री द्वारा दी गई उस सूचियों का अवलोकन कराया जिसमें जो शिक्षक ट्रेन से जा रहे है उनके पी एन आर नंबर ओर व्यतिगत साधन से जा रहे उनकी गाड़ी की संख्या और नंबर दिए गए।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री से महारैली को लेकर मंत्रणा जारी थी। इनके प्रयासों से सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में शिक्षक – शिक्षिकाएं रैली में प्रतिभाग करेंगे।जो संख्या राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है उस लक्ष्य से अधिक संख्या में शिक्षक दिल्ली जाएंगे।यह जानकारी देते हुए जिला मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के समक्ष संगठन द्वारा अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखा गया है। लेकिन सरकार की उदासीनता से शिक्षकों में रोष है। इसी वजह से महारैली की जा रही है। संगठन, सरकार को चेताने का कार्य कर रहा है। सेवा संरक्षित किए जाने के लिए सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व सेवारत अध्यापकों को टेट अनिवार्यता से मुक्ति मिलनी चाहिए। इस दौरानभारत भूषण राय, शिवकुमार पाराशर,डॉ. अनिरुद्ध रावत, अकील अहमद खान, उमाशंकर शर्मा,  अरुण निरंजन, आनन्द मोहन मिश्रा, हर्षेन्दु गोस्वामी, दीपक बिरथरे,मोहित वैद्य, मुजब्बर अली, छाया निरंजन, मधु पासी, डॉ. प्रियंवदा मिश्रा, ब्लॉक बबीना अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, गुरसरांय अध्यक्ष अविनाश गोस्वामी, अनिल मिश्रा ,राजेश त्रिपाठी,चिरगांव अध्यक्ष मोहित मिश्रा, मंत्री मुकेश कुमार, बंगरा अध्यक्ष आदित्य निरंजन, मंत्री अखिलेश रघुवंशी, मऊरानीपुर अध्यक्ष अजय परिहार, मंत्री योगेन्द्र द्विवेदी, बड़ागांव अध्यक्ष मनोज तिवारी, मंत्री अमरपाल सिंह, बामौर अध्यक्ष रवि निरंजन, मंत्री शशांक अमरया,  मंत्री विनय गुप्ता, संजीव अरजरिया, सतीश कुमार, , डॉ. अखिलेश गोस्वामी, सतीश कुमार, संध्या सिंह, अरुणा चौबे,मोनिका सिंह, रचना शर्मा, रविता सिंह, ज्योत्सना सिंह, रमन सिंह,गोविन्द निरंजन, कैलाश चन्द्र, भारत भूषण सिंह,अनुज शुक्ला, धर्मेश साहू, रमन प्रताप सिंह, , धर्मेन्द्र शर्मा, जयसिंह सेन, अरविन्द दीक्षित, प्रवीण रावत, जितेन्द्र सिंह,मुकेश सिंह,संजय पाटकर, नीरज सचान, रविन्द्र जैन, राजेन्द्र पटेल, अखिलेश पटेल,पवन दुबे रामराजा शिवहरे, पंकज अग्रवाल, मनोज चौरसिया, रीता आहूजा,डॉ. बृजेश दीक्षित,नीरज जोशी,गौरव रावत,विनीता तिवारी,गीता द्विवेदी, देवेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता,राधे गुप्ता,राजेश सेन,राघवेंद्र कुमार,श्याम बिहारी,मनोज साहू गौरीशंकर निरंजन ,लोकेश गुप्ता, अशोक तिवारी,आशीष निरंजन,दीपक कुमार,अरुण कुमार, मनोज गोस्वामी
,राघवेंद्र पटेल,दीपेंद्र निरंजन, रविन्द्र कुमार वर्मा, पंकज वर्मा,राजकुमार, धर्मेंद्र सोलंकी कपिल चौबे , धीरेन्द्र सिंह परिहार , अभिषेक तिवारी, धर्मेंद्र अग्रवाल, मंजुलता श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा,मुकेश सेन, अजय मंगलम, दिनेश तिवारी, जगदीश प्रसाद,राजीव जैन, राजीव वर्मा,संजीव पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया आभार व्यक्त देवेश शर्मा ने किया।