Home आस्था महाराजा अग्रसैन जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया

महाराजा अग्रसैन जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर वैश्य अग्रवाल धर्मशाला मे 22 सितंबर को पूर्व विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व मे आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसैन जयंती पर शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए चिलकाना मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे सहारनपुर अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता ने शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज मे कार्य करने वालो के लिए पद का कोई महत्व नहीं होता जो व्यक्ति समाज मे रहकर निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करेगा वहीं व्यक्ति भविष्य मे आगे बढेगा। इस अवसर पर समाजसेवी राजीव सिंघल, हिमांशु गर्ग एवं अजय गुप्ता ने जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता का स्वागत करते हुए उन्हें शोभायात्रा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे सहारनपुर आने का आश्वासन दिया। पवन सिंघल, संतोष अग्रवाल, राकेश एरन, समीर गुप्ता, सोनू सिंघल, गौरी शंकर मित्तल गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।