PRATAPGARH NEWS: वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष महापौर अयोध्या धाम गिरीश पति त्रिपाठी जी महाराज का उनके भक्तों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष गड़वारा सीमा सिंह के प्रतापगढ़ आवास पर भव्य स्वागत किया गया।शहर स्थित तुलसी सदन हादीहाल में युवा चेतना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महंत श्री ने प्रतिभाग करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू के निवेदन पर महराज जी उनके आवास पर पहुंचे।जहां पर भक्तों ने फूल वर्षा करते हुए पुष्प हार पहनाकर उनका स्वागत और पूजा अर्चना की तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू द्वारा सपत्नीक महराज जी की आरती उतारी गई।महराज जी द्वारा उनके परिवार की मंगलकामना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू को अयोध्या धाम आगमन हेतु आमंत्रण भी दिया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।







