समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते
PRAYAGRAJ NEWS: बीते महाकुंभ 2024_25 के नाम पर कई करोड़ों के घोटाले का हो रहा पर्दाफाश जिस पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के आला प्रशासनिक अधिकारी लीपा पोती करने में जुटे हैं। वहीं समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट ने लिखित तौर पर बुधवार को पांचवां पत्र ज्ञापन के माध्यम से प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा व सचिव अजीत सिंह को अवगत कराया गया। जिसमें कहा गया है कि यह व्यापक घोटाला MNNIT चौराहे से महाराणा प्रताप चौराहे तक का है विकास कार्य की लागत 20572871.35 का है लेकिन अभी तक विकास प्राधिकरण के उच्च प्रशासनिक पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अभियंता/ मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी, अभियंता विवेक गुप्ता, अभियंता गौरव मल्ल, अभियंता कुलदीप चौहान आदि प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बुधवार को प्रातः 11:30 बजे पुनः समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सम्राट के नेतृत्व में एक डेलिगेशन प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा व सचिव अजीत सिंह से मिल कर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि कई करोड़ के घोटाले व भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिशासी अभियंता/मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी और अभियंता व अवर अभियंता के खिलाफ विधिक कार्यवाही जैसे निलंबित व सारे पावर सीज नहीं किए गए तो हजारों की तादाद में छात्र सड़कों पर आंदोलन करने के बाध्य होंगे।







