Home उत्तर प्रदेश मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का लंबी बीमारी के चलते निधन

मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का लंबी बीमारी के चलते निधन

AURAIYA NEWS: शहर के जाने माने मशहूर जादूगर सम्राट जांबाज का सोमवार की देर शाम निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।  बीत दो दिनों से उनकी तबीयत काफी चिंताजनक थी। उनको कानपुर में भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उनका निधन हो गया। सम्राट जादूगर शहर के जाने-माने प्रसिद्ध जादूगर थे, जो काफी लंबे समय से कम उम्र में जादूगरी का हुनर दिखा रहे थे। वह अब तक बिहार  बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में कई जादू के स्टेज शो पर अपना हुनर दिखा चुके थे। शहर के रजानगर बाईपास निवासी उनके पिता करीम बक्स ने बताया कि जादूगर जांबाज जिनका असली नाम रिजवान था वह काफी समय से हृदय सम्बंधी बीमारी से ग्रसित थे। बीते दो दिन पहले अचानक गिर गये थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गये। उनको तत्काल शहर के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती किया, जहां दो दिन तक भर्ती रहने के बाद देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।  जादूगर जांबाज ने अपनी जादूगरी के हुनर से देश के कई हिस्सों में नाम कमाया था। साथ ही साथ उन्होंने शहर में भी कई जगह जादूगरी के प्रोग्राम किए थे। उनके निधन पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने दुःख व्यक्त किया तथा मोहल्ले वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। जादूगर जांबाज का पिछले दिनों एक प्रोग्राम काफी चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को पलक झपकते ही अमेरिका का डालर शहर में मंगा कर सबको अचंभित कर दिया था। जादूगर जांबाज के परिवार में पिता करीम बक्स माता हसीना बेगम दो भाई अजमेरी शहंशाह रहते हैं वह अपने पीछे पत्नी रोशनी को छोड़ गए हैं। जादूगर  जांबाज के निधन से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। साथ उनके साथी सादिक व शोएब राइन ने बताया कि वह कई जादू के शो में उनके साथ रहे हैं। जादूगरी के हुनर का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।  जादूगर जांबाज के निधन से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध एवं गमगीन है। जादूगर जांबाज को देर शाम जमालशाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।