Home उत्तर प्रदेश मलंगा नाले की अथाह जल राशि में डूबी 12 वर्षीय किशोरी

मलंगा नाले की अथाह जल राशि में डूबी 12 वर्षीय किशोरी

नहाने गई थी 12 वर्षीय किशोरी, पानी के तेज बहाव में लापता

JALAUN NEWS: कोंच तहसील मुख्यालय से सटे ग्राम डाढ़ी के नजदीक से निकले मलंगा नाले में गुरुवार को नहाने गई एक 12 वर्षीय किशोरी गहरे पानी में डूब गई। समाचार लिखे जाने तक उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाढ़ी के नजदीक से मलंगा नाला निकला हुआ है। अत्यधिक बारिश और ऊपरी क्षेत्र में स्थित करई बांध से ओवरफ्लो होकर आ रहे पानी से यह मलंगा नाला भी उफान पर है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव की 12 वर्षीय किशोरी रुचि पुत्री दयासागर अहिरवार अपनी सहेलि मुस्कान के साथ मलंगा नाले में नहाने घर से निकली थी। तभी नहाते समय अचानक से रुचि गहरे पानी में जाकर डूब गई। रुचि को पानी में डूबता देख उसकी सहेलि मुस्कान रोतीं भागतीं घर पहुंचीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में परिजन और तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन 4 घण्टे तक कोई मदद नहीं मिली उस दौरान ग्राम वासियों ने साहस बांध कर नाले में खोजबीन शुरु कर दी जब कोई सफलता नहीं मिली तो हताश होकर परिजनों ने जिलाधिकारी को घटना से अवगत कराया फिर जाकर कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद एवं कोतवाल विजय कुमार पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया लेकिन पानी के तेज बहाव में किसी की मलंगा नाले में उतरने की हिम्मत नहीं हो सकी। वहीं गोताखोरों के समय से न आ पाने के चलते गांव के ही आधा दर्जन युवक मलंगा नाले में कूद पड़े और रुचि की तलाश में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक रुचि का सुराग नहीं लग सका था। सीओ का कहना है कि मामले की सूचना जिला मुख्यालय पर दी गई है, गोताखोरों को बुलाया गया है। घटना को लेकर रुचि के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।