Home उत्तर प्रदेश मन की बात सुन वोकल फॉर लोकल अपनाने का लिया संकल्प

मन की बात सुन वोकल फॉर लोकल अपनाने का लिया संकल्प

भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर सुना गया मन की बात

PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर सुना गया। मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा वोकल फॉर लोकल के आह्वाहन पर उसे अपनाने का संकल्प लिया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विश्वविद्यालय मंडल में विनोद सक्सेना के आवास पर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, शशि वार्ष्णेय व सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मन की बात के 126 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विषयों को रखते हुए “वोकल फॉर लोकल” अपनाने का आह्वाहन किया जिस पर स्वदेशी वस्तुओं, खादी वस्त्रों उत्पादों की खरीदारी का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्यौहारों के इस सीजन में देश में देश के लोगों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदें। 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद जरूर खरीदें। गर्व से कहें ये स्वदेशी है। शहीद भगत सिंह, व महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पीएम मोदी ने नौ सेना की दो बहादुर महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना व रूपा द्वारा नाविक सागर परिक्रमा में बहादुरी से प्रदर्शन करने पर कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां अपना परचम लहरा रही हैं। पीएम मोदी ने छठ पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने की बात कही। पीएम ने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, नवाब खान, रमेश पासी, आनंद जायसवाल, राजेश सोनकर, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, देवेश सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि ने भी मन की बात सुना।