Home उत्तर प्रदेश मनुष्य के रूप में मानव सेवा का अवसर मिला:अंकित जायसवाल

मनुष्य के रूप में मानव सेवा का अवसर मिला:अंकित जायसवाल

CHANDAULI NEWS: नवयुवक जन सेवा समिति के माध्यम से मुहर्रम के जुलूस में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एंबुलेंस व निःशुल्क मैडिकल  की व्यवस्था की गई स इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि मोहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाला एक प्रमुख दिन है मुहर्रम का संदेश यह भी है कि हमें हमेशा न्याय और सच्चाई के लिए खड़ा होना चाहिए, और अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह महीना हमें बलिदान और त्याग का महत्व भी सिखाता है। इस दिन ताजिया निकाला जाता है और मातम भी मनाया जाता है।  इसमें भारी संख्या में लोग ताजिये व अखाड़े का आयोजन होता है। वहीं इस दौरान किसी प्रकार की कोई भी आकस्मिक घटना होने पर तात्कालिक मेडिकल की व्यवस्था की जाए,  इसलिए समिति ने एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी स समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि समिति हर समय सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है जैसे दुर्गा पूजा पर निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर व छठ पूजा पर नगर पंचायत तालाब पर निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाती है जिससे किसी प्रकार की कोई आकस्मिक घटना होने पर तात्कालिक उसको उपचार मिल सके स और ठंड के मौसम में गांव-गांव में भी निःशुल्क मेडिकल कैंप समिति के माध्यम से कराई जाती है। वहीं सैयदराजा थाना अध्यक्ष बिंदेश्वर पाण्डेय जी ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि  बहुत ही सुंदर एवं सराहनीय कार्य समिति के माध्यम से किया गया है। कहाकि किसी प्रकार की आकस्मिक घटना होने पर लोगों को तात्कालिक उपचार मिल जाएगा। अंकित जायसवाल ने कहा कि डॉ रामअशीष कुशवाहा न्यू सरस्वती हॉस्पिटल खोवा मंडी सैयदराजा के सहयोग से यह कार्य पूर्ण हुआ। समिति के अध्यक्ष ने समिति के पूरे परिवार की तरफ से उनका आभार प्रकट किया।