Home उत्तर प्रदेश मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने पर कांग्रेस का विरोध

मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाने पर कांग्रेस का विरोध

गांधी प्रतिमा के समक्ष चार घंटे का उपवास रखकर जताया आक्रोश
FATEHPUR NEWS: भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उसका नाम परिवर्तन किए जाने से आहत कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष चार घंटे का उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
उपवास कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार गांवों में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, जिससे ग्राम पंचायतों के अधिकार समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सरकार यह तय करेगी कि कौन सा कार्य होगा और कौन सा नहीं, जिससे ग्रामीण मजदूरों को न तो रोजगार मिलेगा और न ही गांवों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि गांधी का नाम विश्व में अमर है और भाजपा सरकार चाहकर भी गांधी को मिटा नहीं सकती। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा को पता नहीं महात्मा गांधी से इतनी नफरत क्यों है। आज गांधी जी की प्रतिमाएं विश्व के 120 से अधिक देशों में स्थापित हैं और वहां के लोग गांधी दर्शन से प्रेरणा ले रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी गांधी को उनके अपने देश में तिरस्कार झेलना पड़ रहा है।
मनरेगा कोऑर्डिनेटर आरिफ खान ने कहा कि गांधी शब्द स्वयं में सम्मान और आत्मा का प्रतीक है। गांधी देश की आत्मा में बसते हैं, जिन्हें कोई भी ताकत वहां से निकाल नहीं सकती। चार घंटे चले इस उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, मणि प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, शिवाकांत तिवारी, हेमलता पटेल, माधुरी रावत, बसीर अहमद, राजेंद्र लोधी, अनुराग नारायण मिश्र, ओम प्रकाश कोरी, उदित अवस्थी, राम नरेश महराज, सहाब अली, शकीला बानो, सुधीश पांडेय, वकील खान, कल्लू कोरी, नौशाद अहमद, अकरम काले, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, आकाश शुक्ला, राजा मिर्जा, सलीम खान, शब्बीर अहमद, शुऐब कुरैशी, अमीरूल जमा खान, हम्माद हुसैन, अभय शुक्ला, अशोक दुबे, सलीम शेख, शैलेन्द्र सिंह, शमशाद, लाल तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।