PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर स्थित सर्वोदय इण्टर कालेज में चल रहे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के जरिए सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में गुरूवार को प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन के गुर बताये गये। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के डा0 अनिल सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां प्रदान की। उन्होने बताया कि मधुक्रांति पोर्टल के जरिए किसानों व ग्रामीण युवाओं को मधुमक्खी पालन के जरिए आजीविका के क्षेत्र में प्रगति हासिल हुआ करती है। विभागीय निदेशक निमित सिंह द्वारा भी प्रशिक्षार्थियों को मधुमक्खी के उत्पादों के विपणन एवं बाजार की उपयोगिता पर सार्थक जानकारियां दी गयी। विद्यालय के प्रबंधक राकेश सिंह द्वारा मुख्य अतिथि डा0 अनिल सिंह को शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।







