Home उत्तर प्रदेश मद्य निषेद्य परिषद के उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मद्य निषेद्य परिषद के उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मोदी सरकार में भारत विश्वगुरु के रूप में विश्व में परचम लहरा रहा है: बृजेश शुक्ला

PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मद्य निषेध के परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला का अजीतमल के मोहल्ला गांधीनगर स्थित परशुराम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में प्रथम आगमन पर पहुंचे मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला ने भाजपा सरकार द्वारा की नीतियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है। उन्होंने बिना नाम लिए समाज वादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बहू बेटियों का घर से निकलना दुश्वार था, लेकिन आज योगी जी की सरकार में सभी सुरक्षित महसूस कर रही है। वही उन्होंने मोदी सरकार में हुए विकाश कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आज उनके नेतृत्य में भारत विश्वगुरु के रूप में अपनी पहचान बनाई हे जिसका परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। वही जिला अध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई हे उसका निर्वाहन कर रहा हूं। आने वाले पंचायत चुनाव तथा विधान सभा और लोक सभा चुनाव में जिले की तीनों विधान सभाओं एवं लोक सभाओं तथा जिला पंचायत में पार्टी की जीत दिलाकर पार्टी का परचम लहराएगा। कार्यक्रम आयोजक परशुराम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने मध निषेद  परिषद के उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अवधेश भदौरिया, यशवीर शिखरवार का परशुराम जी की फोटो भेंट की तथा पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया स्वागत करने बालों में प्रबोध चतुर्वेदी, प्रमोद अवस्थी,  मनीष दुबे ब्लॉक अध्यक्ष, बृजेंद्र सविता, मोहित कुमार, विशाल शुक्ला, हरपाल ठाकुर, सतेंद्र मिश्रा, रज्जन मिश्रा, डॉ अरुण दीक्षित, राहुल दीक्षित, विश्व दीपक मिश्रा, संजीव दुबे, सौरभ तिवारी, विनय तिवारी, अवनीश तिवारी आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।