Home उत्तर प्रदेश मदरसा अरबिया रहमानिया पदाधिकारियों के चुनाव में 1 सदस्यीय कमेटी का हुआ...

मदरसा अरबिया रहमानिया पदाधिकारियों के चुनाव में 1 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

JALAUN NEWS: मंगलवार को मदरसा अरबिया रहमानिया उरई में जमीयत उल्मा के जिला अध्यक्ष मौलाना सुल्तान अहमद साहब की अध्यक्षता में एवं जमीयत उल्मा हिंद उ०प्र० के पर्यवेक्षक मौलाना अंसार अहमद साहब जामई व मौलाना मुफ्ती इज़हार मुकर्रम साहब के मुख्य आतिथ्य में जमीयत उल्मा के शहर उरई के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ और सर्वसम्मति से  11 सदस्यीय कमेटी गठित हुई जिसमें  हाफ़िज़ नाज़िर (सदर) , मौलाना लईक अहमद साहब (नायाब सदर), हाफ़िज़ वली उल्लाह साहब,मौलाना एहतिशाम, मुहम्मद कामिल, हाफ़िज़ शकील अहमद, हाफ़िज़ मुहम्मद तय्यब,शाह फैसल,शब्बीर हसन अंसारी,मुशीर शिराज, अनस खान आदि अन्य संबंधित पदों पर निर्वाचित/मनोनीत हुए।
मीटिंग का संचालन जमीयत उल्मा जालौन के जिलाउपाध्यक्ष मुहम्मद अय्यूब अंसारी ने किया। इस मौके पर अंसार उल्लाह, हाफ़िज़ मुहम्मद खालिद , हाफ़िज़ नईम, शारिक ऐनुल, अशफ़ाक राईन,मुजीबुर्रहमान ठेकेदार, हाफ़िज़ असलम,मु०हाशिम,इकबाल अहमद, शब्बीर हसन एवं शाह फैसल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।