Home खेल मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों के लिए पैरा ओलंपिक चयन...

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दिव्यांग बच्चों के लिए पैरा ओलंपिक चयन प्रतियोगिता आज

45
0

प्रयागराज ( Parvez Alam)। शहर के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज 28 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन C.P. SPORTS एवं SNEH SCHOOL for SPECIAL CHILDREN के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों (सी.पी. एवं लोकोमोटर श्रेणी) के लिए आयोजित किया जा रहा होगा। प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े विशेष बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी अप्रैल माह में रूस में आयोजित होने वाले पैरा ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में समावेशिता और समान अवसर के संदेश को भी सशक्त करेगा।