SAHARANPUR NEWS: खेल निदेशालय उ0प्र0 के लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय पं0दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 8 से 13 सितम्बर, 2025 तक अयोध्या में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आज दिनांक 03-09-2025 को मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। चयनित खिलाडियों का विवरण निम्नवत् हैः पं0दीन दयाल सीनियर महिला हॉकी चयनित टीम-काकुल, सुहानी, मुस्कान, इकरा, रिया कर्णवाल, राशी, परी, अलीना, नबिया, उर्वशी गौतम, पूजा, लक्ष्मी, अलिशबा, ऐलिश, मीना देवी (सभी सहारनुपर) दीपा उपाध्याय (मु0नगर) आरक्षित खिलाडी-पावनी, हिमांशी, निशा, मानसी महिला हॉकी टीम का चयन राहुल टाक सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा0करण सिंह सैनी जिला अध्यक्ष, राहुल टॉक सचिव, मैनका टॉक संयुक्त सचिव, राहुल सैनी, उषा गर्ग, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।







