JAUNPUR NEWS: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़ियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम राजभर उर्फ गोलू अपने एक साथी के साथ अवैध असलहे के साथ केडवारी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने केडवारी मोड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (21 वर्ष) निवासी मंझनपुर थाना मड़ियाहूं बताया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी मड़ियाहूं भेजा गया है।
बरामदगी
एक देशी तमंचा (.315 बोर) एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस,स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP62DJ3466)
आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त पर मड़ियाहूं और महराजगंज थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, फरार बदमाश की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य अधिकारी व जवान शामिल रहे।







