Home उत्तर प्रदेश मझगई में बाइक पेड़ से टकराई:एक युवक की मौत, जिला अस्पताल रेफर

मझगई में बाइक पेड़ से टकराई:एक युवक की मौत, जिला अस्पताल रेफर

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  मझगई थाना क्षेत्र के दौलतापुर में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।मृतक की पहचान मनोज पुत्र अमरीका प्रसाद के रूप में हुई है, जो मूडा बुजुर्ग (सरपतहा) के निवासी थे। मनोज अपने रिश्तेदार सिया राम चौहान के यहां जागरण देखने नौगवाँ गांव आए थे। वे जागरण के लिए कुछ सामग्री लेने के लिए मोटरसाइकिल से बम्हनपुर जा रहे थे।बम्हनपुर जाते समय उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निघासन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।