मल्हीपुर रोड मंदिर में किया गया धार्मिक पूजा-पाठ खेड़ा पूजन
SAHARANPUR NEWS: भरत विहार काॅलोनी मल्हीपुर रोड पर मां काली महाभैरवनाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर कमेटी रजि0 द्वारा दिनांक 5 जुलाई शनिवार को भूमिया खेड़ा नगरखेड़ा क्षेत्रपाल पूजन परिक्रमा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया। मंदिर कमेटी ने ढोल, ताशे,घंटा,शंख आदि बजवाकर श्रद्धालुओं संग नगर भ्रमण किया,भूमिया खेड़ा की सेवा में भरत विहार काॅलोनी,विजय काॅलोनी,कुलतार सिंह नगर, विशाल विहार, पवन विहार, आयरन सिटी,फ्रैंड्स काॅलोनी से सोनिया विहार तक नगर परिक्रमा की जो भ्रमण के बाद मंदिर में सम्पन्न हुई। इसके बाद मंदिर में हवन किया गया तत्पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर समस्त मंदिर समिति पंडित अरुण शर्माधर्मेश कपिल, अनिल कुमार शर्मा, विकास धारिया, राहुल राणा, रजत अग्रवाल, निशांत वशिष्ठ, चिराग, विजयपाल, अश्वनी शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, चंद्रपाल कश्यप, वीर सेन एडवोकेट, विकेश खटाना एडवोकेट, अरविंद कुमार, विक्की जैन, राजेश कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 2 पार्षद सुनील पंवार, भाजपा महानगर मंत्री किशोर भारती व अन्य धर्म प्रेमी उपस्थित हुए।







